April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में पूर्व सैनिक की बैठक में स्वास्थ्य जांच कर इस अवस्था में दी गई सजगता की नसीहत

महुआ में पूर्व सैनिक की बैठक में स्वास्थ्य जांच कर इस अवस्था में दी गई सजगता की नसीहत
महुआ। रेणु सिंह
पूर्व सैनिक संघ की बैठक महुआ के परसौनिया गुदरी चौक पर हुई। जहां पर संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही यहां कमेटी विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने पेंशन को लेकर आने वाली समस्या पर भी चर्चा की। साथ ही शरीर नागरिक नागरिक होने के बावजूद उन्हें कार्यालयों और बैंकों में उन्हें सम्मान नहीं दिए जाने पर क्षोभ प्रकट किया गया।
पूर्व सैनिक संघ की हुई इस बैठक में बताया गया कि जिनको पेंशन को लेकर समस्या है। वह पेंशन अदालत में जाकर इस समस्या को निपटाएंगे। इसके साथ ही संघ के उपलब्धता पर बताया गया। इस बैठक में आए पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। यहां डॉ दीपक कुमार व सुमन कुमार ने बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित सलाह दी। इस उम्र में उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को बताया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला सचिव अमजद अली खान तथा संचालन अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने किया। संघ के संस्थापक सदस्य स्व डीके सिंह को आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष फूल बाबू, रामशंकर राय, हरिहर प्रसाद सिंह, अनिल कुमार चौधरी, हरेंद्र ठाकुर, महेश्वर राय, रविंद्र प्रसाद सिंह, सियाशरण सिंह, नथुनी ठाकुर, बालेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.