करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार में मिडिया सेल का विस्तार किया।
करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार में मिडिया सेल का विस्तार किया।
पटना: करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आकाश चौहान जी एवं जियाउल हसन जी एवं बिहार मंथन के वरिष्ठ पत्रकार बिहार मंथन एवं करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन पटना जिला अघ्यक्ष मिडिया सेल मो० मोख्तार जी के नेतृत्व में सनोवर खान जी बिहार हेड, एस के के न्यूज़ पटना जिला उपाध्यक्ष, मिडिया सेल मो० मतीउल हक़ को सचिव मिडिया सेल पटना एवं पप्पू जैबुदिन को उप सचिव मिडिया सेल पटनाकी जिम्मेवारी सौंपा।
श्री आकाश चौहान जी ने कहा कि हम आशा करते हैं संगठन के बनाए नियमों का पालन करेंगे संगठन को मजबूत बनाने में आप पूरी कर्मनिष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वाह करेंगे। हम इन लोगों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर डाक्टर जियाउल हसन जी, बिहार मंथन के वरिष्ठ पत्रकार मो० मोख्तार, एस.एम. अफजल अहमद तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सबों ने कहा कि समाज में व्यापत भ्रष्टाचार को मिटाने,तथा गरीबों को न्याय एवं सुविधा दिलाने की दिशा में मजबूती से कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए पत्रकारिता, समाजिक कार्य से जुड़े सभी लोगों संस्था जोड़ कर समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य किया जाएगा।
