April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एडू केयर में उपलब्धि समारोह का आयोजन

एडू केयर में उपलब्धि समारोह का आयोजन

समस्तीपुर (जकी अहमद)

समस्तीपुर के ताजपुर रोड स्थित एडू केयर कोचिंग संस्थान में धूम धाम से मनाया गया छात्रों का उपलब्धि समारोह। 2023 के सीबीएससी परीक्षा एवं राष्ट्रीय स्तर के विश्विद्यालयों में सफलता हासिल करने वाले संस्थान के छात्रों को विशिष्ठ अतिथियों द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक श्री अमीर शकील गाज़ी ने संवादाता को बताते हुए कहा के इस वर्ष संस्था के कई छात्रों ने सीबीएससी की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है जिनमे मानस कुमार 96%,सादिक हुसैन 94%, सानसी राज 92% के साथ सफलता हासिल किया है । इसके अलावा हातिम बिन हसीब और एकरा परवीन ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता परीक्षा एएमयू के इंजीनियरिंग ब्रांच में सफलता हासिल कर संस्था का ही नहीं पूरे शहर का नाम रौशन किया ।उन्होंने ये भी कहा के जिस प्रकार छात्रों के अभिभावक हम पर विश्वास कर रहे है हम भी पूरे मेहनत के साथ छात्रों पर काम कर रहे है और इसी का नतीजा है के इतने कम समय में एडू केयर ने पूरे समस्तीपुर में एक नई पहचान बनाई है। इस उपलब्धि समारोह की शुरुआत संस्थान के छात्रों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम द्वारा किया गया जिसमे प्राची और मेघा टीम द्वार नृत्य,निहारिका और एफीफा द्वारा मनमोहक नृत्य,फराज द्वारा शिक्षा पर सम्बोधन,श्रेया द्वार एकल नृत्य और बतूल एंड ग्रुप द्वारा स्कीट एक्ट की प्रस्तुति की गई। अंत में राज और श्रेया ने स्टैंडिंग कॉमेडी के जरिए सभी का मन मोह लिया।समारोह में माननीय मुख्य अतिथि श्री आबिद सुभानी असिटेंट कमिशनर स्टेट टैक्स,रिफाकत हुसैन असिस्टेंट कमीशनर स्टेट टैक्स, दीपक कुमार एसडीओ प्लानिंग एंड डेवलपमेंट,आशीष कुमार एसडीओ प्लानिंग एंड डेवलपमेंट, श्री गुलाम रब्बानी,डा सालेहा सिद्दीकी प्रोफेसर समस्तीपुर कॉलेज का सम्मान बुके और मोमेंटो से संस्था के शिक्षक श्री खुर्शीद आलम,गौरव कुमार,सौरव कुमार,और अमीर शकील गाज़ी द्वारा किया गया और अंत में इन्ही मुख्य अतिथियों द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र द्वारा समानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.