April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सांस्कृतिक कार्यक्रम पर खूब झूमे श्रोता कार्यक्रम देखने के लिए महिलाओं की लगी रही भीड़

सांस्कृतिक कार्यक्रम पर खूब झूमे श्रोता
कार्यक्रम देखने के लिए महिलाओं की लगी रही भीड़
महुआ। रेणु सिंह
फूल तुम्हें भेजा है खत में फूल नहीं मेरा दिल है यह तो प्रीतम मुझको लिखना लिखने की सूरत लिख दो। यह जब गीत रविवार की शाम गायक कलाकार द्वारा प्रस्तुत किया गया तो महफिल में उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। यह यह सांस्कृतिक कार्यक्रम महुआ के कन्हौली पटेल नगर में रविवार की शुभ संध्या पर आयोजित की गई थी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध होते रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। उन्होंने कार्यक्रम को पुरी तल्लीनता से सुना। मैं तुलसी तेरे आंगन की कोई नहीं तेरे साजन की, जब गीत को महिला कलाकार ने भाव पूर्वक पेश किया तो श्रोताओं की आंख आंसुओं से भर आए। यहां प्रो वेद प्रकाश पटेल, ओम प्रकाश पटेल, विनोद पटेल, प्रमोद पटेल, मनोज पटेल, अरुण पटेल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इस समय हर व्यक्ति अपनी भागदौड़ की जिंदगी में विभिन्न कार्य को लेकर व्यस्त रहता है। इस परिस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम से उनकी दिमागी थकान को मिटाया जा सकता है। इसी उद्देश्य यह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में आशा पटेल, संगीता पटेल, मुनी पटेल, वैशाली, संगीता, नेहा, नीलिमा, जयप्रकाश आदि बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमी थी। यहां खासियत यह रही कि काफी भीड़ के बावजूद लोग कार्यक्रम को शांतिपूर्वक सुना और देखा। महिला कलाकार रीना सिंह व राजीव श्रीवास्तव के गीत ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.