आशादीप सामाजिक सेवा संस्थान के बैनर तले सेन्दुआरी हॉट स्थित एडी एकेडमी रजौली में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
वैशाली:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आशादीप सामाजिक सेवा संस्थान के बैनर तले सेन्दुआरी हॉट स्थित एडी एकेडमी रजौली में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में मिशन लाइफ पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव कृष्ण किशोर कमल ने किया जबकि संचालन मुख्य अतिथि उमेश कुमार निराला ने किया। इस अवसर पर अपने वक्तव्य में कृष्ण किशोर कमल ने कहा कि आज पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। सर्वप्रथम 5 जून 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था, तब से लेकर आज तक पूरे विश्व में इस दिन पर्यावरण को संरक्षित एवं संबंधित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है । उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक अवसर पर शादी , शादी सालगिरह , जन्मदिन या अन्य खुशी के मौके पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वृक्ष लगाने के साथ ही हमारा यह भी दायित्व है कि उसकी देखभाल भी करें। अपने संचालन के क्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत सात बातें आती हैं, इन बातों पर ध्यान देने से पर्यावरण संतुलित रहेगा और हमारा जीवन सुखमय होगा। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर रोक के साथ वृक्षारोपण करना , इसके साथ ही ऊर्जा की कम खपत पर ध्यान देने की जरूरत है। जल संरक्षित और जल का कम उपयोग करना, आज पूरे विश्व के लिए प्लास्टिक बहुत ही खतरनाक साबित हो रहा है ,इसलिए एकल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें। पर्यावरण संतुलित रहे इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण जरूरी है। इस अवसर पर चंदेश्वर राय, विजय कुमार, गुलशन कुमार, नरेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का शपथ लिया। इस कार्यक्रम में सूरज कुमार, अनुष्का कुमारी, आयुषी कुमारी, अंश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन एडी एकेडमी के उप प्राचार्य चंदेश्वर राय ने किया।
