April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आदर्श चेतना सेवा संस्थान दिग्घी खुर्द द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।

वैशाली:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदर्श चेतना सेवा संस्थान दिग्घी खुर्द द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर दिघी खुर्द में कई औषधीय पौधे लगाए गए। संस्थापक सचिव उमेश कुमार निराला ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आज मिशन लाइफ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मिशन लाइफ पर्यावरण को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बचाने के लिए एक वैश्विक अभियान है । जिसके अंतर्गत स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना चाहिए। इसके लिए हमें वृक्षारोपण कार्य करना, ऊर्जा की बचत करना, पानी की बचत करना, एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहें आदि शामिल है । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च विद्यालय बेलवरघाट के शिक्षक राजू कुमार को उपहार स्वरूप पौधे प्रदान किए गए। संस्था सचिव रागिनी भारत ने कहा कि इस भौतिकवादी युग में बढ़ती जनसंख्या को लेकर जहां अंधाधुंध वृक्षों की कटाई हो रही है , जिससे पर्यावरण के लिए संकट उत्पन्न हो रहा है। वैसी परिस्थिति में वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाई जानी चाहिए तथा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई का ही नतीजा है कि कहीं अतिवृष्टि तो कहीं अनावृष्टि का सामना करना पड़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरी दुनिया तबाही के कगार पर खड़ी है। इस अवसर पर अनमोल राज, अभिषेक, आकृति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.