एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना, और जिला पदाधिकारी महोदय को सौंपा गया ज्ञापन का असर दिखने लगा है l
एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना, और जिला पदाधिकारी महोदय को सौंपा गया ज्ञापन का असर दिखने लगा है l
रिपोर्ट नसीम रब्बानी
बिहार ग्राम रक्षा दल प्रखंड- बासोपट्टी के बैनर तले, दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत के नेतृत्व में 52 एकड़ में फैला हुआ बभनदेय पोखरा के उड़ाही, जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक स्थल घोषित करवाने की मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय बासोपट्टी के प्रांगण में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना, और जिला पदाधिकारी महोदय को सौंपा गया ज्ञापन का असर दिखने लगा है l
आज शुक्रवार को मधुबनी के जिला पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग के निर्देश के आलोक में लघु सिंचाई विभाग के 5 सदस्य टीम बासोपट्टी के पवित्र भूमि पर पहुंचकर 52 एकड़ में फैला हुआ ऐतिहासिक बभनदेई पोखरा का सर्वे किए, और एक सप्ताह के अंदर अपना रिपोर्ट समर्पित करने की बात मीडिया को बताएं l लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियर रविशंकर प्रसाद इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे l
ज्ञातव्य है कि बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत के पहल जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है l
दल के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद राऊत ने कहा है कि 52 यह कर में फैला हुआ है ऐतिहासिक बभनदेई पोखरा के बुरा ही जीर्णोद्धार सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक स्थल घोषित नहीं हो जाता है तब तक एक सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते अनवरत प्रयास करते रहेंगे, श्री राऊत ने कहा है दल के महामंत्री विजय कुमार साह, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दास,जिला सचिव गुप्ता राजा बाबू, जिला उप निरीक्षक राकेश पासवान, समाजसेवी राजाराम, रंजीत साफी, अशोक पासवान इत्यादि लघु सिंचाई विभाग के टीम निरीक्षण के क्रम में उपस्थित थे l
दल के महामंत्री विजय कुमार साह बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत को इस सराहनीय एवं प्रशंसनीय प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए l
