April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ से हज यात्रियों का जत्था पवित्र मक्का के लिए रवाना, लोगों ने दी मुबारकबाद

महुआ से हज यात्रियों का जत्था पवित्र मक्का के लिए रवाना, लोगों ने दी मुबारकबा

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी

शाही मस्जिद महुआ से अरकाने हज अदा करने के लिए हाजियों का जत्था पवित्र मक्का के लिए हुआ रवाना।शाही मस्जिद महुआ मे जोहर की नमाज के बाद महफिले पाक का हुआ आयोजन। हाजियों के लिए दुआएं मजलिस का हुआ आयोजन। देश में अमन चैन की मांगी गई दुआ। जियारत हरमैन शरीफ के लिए हाजी मंजूर साहब तेजपुरवा अपने हज्जीन साहिबा के साथ, हाजी ताहिर साहब महुआ सिंह राय अपने हज्जीन के साथ और हाजी अजीम साहब चक्का जी निजाम अपने नेक ख्वाहिसात के साथ हुए रवाना। जनप्रतिनिधि और उपस्थित लोगों ने दी मुबारकबाद। समाजसेवी और शिक्षक मोहम्मद दिलशेर ने कहा हाजियों का जत्था जाने से महुआ में खुशी की लहर है। सबकी ख्वाइश होती है कि अपने जीवन में एक बार हज की यात्रा पर जाए और अल्लाह का घर देखे। जनप्रतिनिधि अभिषेक जयसवाल ने कहा हज यात्रा मुस्लिम भाइयों के लिए सर्वोच्च इबादत है। शायर हसरत बरकाती ने कहा अल्लाह का निगाहे करम जिन बंदों पर होता है वे लोग ही हज पर जाते हैं। हाजी ताहिर साहब ने कहा हज पर जाने की खुशी शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। किस्मत वालों को यह मौका नसीब होता है। इस दौरान मो रासिद, मो माजिद, मो शाहिद, हाफिज तौकीर सैफी, मास्टर अंसारुल हक,मोहम्मद नेयाज,मोहम्मद नौशाद,मोहम्मद मुस्ताक,मोहम्मद परवेज,मोहम्मद शब्बीर, बशर रहीमी, मो जाहिद सहित उपस्थित लोगों एवं हाजियों के परिजनों ने माला पहना कर गुलपोशी के साथ पवित्र यात्रा पर रवाना किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.