श्री राजपूत करणी सेना ने हाजीपुर के राजपूत नगर के आम्रपाली बिबाह भवन में एक भव्य सभा का आयोजन किया।
श्री राजपूत करणी सेना ने हाजीपुर के राजपूत नगर के आम्रपाली बिबाह भवन में एक भव्य सभा का आयोजन किया।
रिपोर्ट :राजीव कुमार सिंह
हाजीपुर, 18जून 2023 । भारतीय इतिहास, परंपरा, विरासत और समुदाय को समर्पित श्री राजपूत करणी सेना ने हाजीपुर के राजपूत नगर के आम्रपाली बिबाह भवन में एक भव्य सभा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह गुड्डू ने की जबकि श्री राजपूत करणी सेना के संरक्षक सदस्य विजय स्वामी ने कुशल संचालन किया सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत चंदन वर्धन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी पंकज कुमार सिंह ने दिया । योग गुरु अमित स्वाभिमानी ने भवानी बंदना की।
इस सभा में राजपूत जाति से चुनकर आए हाजीपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 से पार्षद मनोज कुमार सिंह, वार्ड संख्या 21 से अमित कुमार सिंह, एवं वार्ड संख्या 29 से अरुण कुमार सिंह का जोरदार तरीके से पगड़ी बांधकर, तलवार भेंट कर, एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही क्षत्रिय जाति के संयोजन एवं संगठन के महा विस्तार पर व्यापक मंथन हुआ।
इसी कड़ी में हाजीपुर नगर अध्यक्ष के रूप में चंदन वर्धन एवं महनार अनुमंडल अध्यक्ष के रूप में अभिषेक कुमार सिंह का सर्वसम्मति एवं करतल ध्वनि से मनोनयन हुआ।
इस बैठक में संरक्षक सदस्य मेदनी कुमार मेनन, उपाध्यक्ष रविकांत सिंह एवं चंदन कुमार सिंह ,महासचिव मनीष कुमार सिंह, संगठन सचिव संजय कुमार सिंह ,सचिव दीपक कुमार सिंह, जिला मंत्री राकेश सिंह एवं उपेंद्र कुमार सिंह, के साथ_ साथ रामबाबू सिंह ,अरविंद कुमार सिंह, विवेक रंजन, ऋतुराज सिंह , अनिल कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, “गोलटू” अजय कुमार सिंह , संतोष कुमार सिंह, राजवीर सिंह समेत सैकड़ों लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही। अध्यक्षता करते हुए पुरुषोत्तम सिंह गुड्डू ने समस्त लोगों को क्षत्रिय के गौरवपूर्ण इतिहास को बताते हुए त्याग समर्पण एवं मर्यादा को अनुपालन की बात बताई। साथ ही भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
