शतचंडी महायज्ञ लिए निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ लिए निकली कलश यात्रा
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के लोहसारी रोड में शतचंडी महायज्ञ के लिए सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 551 महिलाएं शामिल हुई।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर कालीघाट पहुंची। जहां पर पहलेजाधाम से मंगाए गए गंगाजल को कलश में भरा गया। यहां से महिलाएं माथे पर गंगा जल से भरा कलश लेकर गांधी चौक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची जहां पर कलश स्थापित किया गया। इस कलश यात्रा में पूर्व पार्षद अरुण कुमार सिंह, शिव शंकर उर्फ भीम, रामाशंकर यादव, अर्जुन कुमार सिंह, विक्की, राजकमल सहित दर्जनों युवा सक्रिय रूप से लगे थे। कलश यात्रा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। उन्हें जगह-जगह स्वागत किया गया। पानी शरबत लेकर लोग खड़े थे। उन पर पुष्प वर्षा भी की गई।
