गोरौल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर से एक 24 वर्षीय लड़की का अपहरण गलत इरादे से कर लिया गया है.
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
गोरौल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर से एक 24 वर्षीय लड़की का अपहरण गलत इरादे से कर लिया गया है.
इस सम्बंध में लड़की के भाई के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसकी वहन को बीते मंगलवार से लापता है. हमलोग सगे संबन्धियों के यहां काफी खोजबीन किया ,लेकिन कहीं पता नही चला. आरोप यह भी लगाया गया है कि गांव के ही एक लड़का गलत नियत से अपहरण कर लिया है. साथ ही उसके शादी के लिये घर मे रखा हुआ एक लाख नगद एक लाख रुपए का जेवर भी लेकर चला गया है. इस मामले में गांव के ही विवेक कुमार,जगरनाथ पासवान, अमित कुमार, अजित कुमार,धर्मराज पासवान, जंग बहादुर पासवान सहित सात लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
