अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महुआ में जगह-जगह लगाए गए योग शिविर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महुआ में जगह-जगह लगाए गए योग शिविर
विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोगों को दी गई योग विद्या की जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
महुआ में जगह जगह पर बुधवार को योग शिविर लगाकर लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाया। यहां पर योग गुरुओं द्वारा लोगों को योगासन की विभिन्न विद्याओं की जानकारी दी गई।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चे, महिलाएं, युवतियों ने भी शिविर में पहुंचकर योग किए। यहां आरोग्य भारती के सौजन्य से दर्जनों जगह योग शिविर लगाए गए। कन्हौली में आरोग्य भारती के संजय सिंह, अभय कुमार सिंह आदि के नेतृत्व में लोगों को योग विद्या की जानकारी दी गई। यहां पर योग सीखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वही सुरतपुर, परसोनिया, माधोपुर, ताजपुर बुजुर्ग, ओस्ती, फुलवरिया, रसलपुर मुबारक, मिर्जानगर, रामपुर, लक्ष्मीपुर, हरपुर, अब्दुलपुर, समसपुरा, सरसई, मुकुंदपुर, नारायणपुर, बरियारपुर, महुआ, सिंघाड़ा, गोविंदपुर, अख्तियारपुर सहित विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को योग कराया गया। महुआ गांधी मैदान में आशीष ने समाजसेवी मिंटू सिंह, डीएसपी सुमन सुरभ के अलावा बाजार वासियों को योग योग कराया। यहां अनुमंडल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आम जनों ने भी योग किया।
यहां पर योग करने के लिए कर्मियों में उत्साह दिखा। निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में प्राचार्य प्रो नंदकिशोर चौधरी, नामांकन प्रभारी प्रो शिवशरण सिंह, प्रो अरविंद झा, प्रो धर्मेंद्र अमित आदिनी योग विद्या की जानकारी ली। यहां पर लोगों ने उत्साह और आस्था के बीच योग को यादगार रूप दिया। योग दिवस पर ग्रामीण महिलाओं, युवतियों, युवाओं, बच्चों और वृद्धों में भी योग के प्रति उत्साह दिखा। उधर संत निरंकारी मिशन स्थल पर लोगों को योग कराया गया। भाजपाइयों द्वारा भी मिशन के रूप में जगह-जगह शिविर लगाकर योग कराया गया।
