मूर्ति स्थापना शतचंडी महायज्ञ को लेकर भक्ति परवान पर महुआ के लोहसारी रोड में मूर्ति स्थापना यज्ञ में दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु
मूर्ति स्थापना शतचंडी महायज्ञ को लेकर भक्ति परवान पर
महुआ के लोहसारी रोड में मूर्ति स्थापना यज्ञ में दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु
महुआ। रेणु सिंह
महुआ नगर परिषद के लोहसारी रोड में मूर्ति स्थापना शतचंडी महायज्ञ में पूजा-पाठ और मंत्रोचार से भक्ति परवान पर है। मंत्र उच्चारण से इलाका गूंज रहा है। यज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां मूर्ति स्थापना को लेकर आचार्य द्वारा पूजा पाठ कराया। जिससे लोगों मैं भक्ति सिर चढ़कर बोली। यज्ञ के यजमान शिव शंकर कुमार उर्फ भीम व उनकी पत्नी अनामिका कुमारी, रामाशंकर यादव व उनकी पत्नी नूतन कुमारी, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि पत्नी के साथ यज्ञ में पूजा-पाठ पर लगे हैं। यहां पर राम, जानकी, लक्ष्मण व हनुमान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस मौके पर वेद मंत्र उच्चारण और भक्ति गीतों से स्थल गुंजायमान हो चला। यहां पर यज्ञ में पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह के अलावे कृणाल, अर्जुन कुमार, विक्की आदि बाजार के युवा वर्ग सक्रिय रूप से लगे हैं। सुबह और शाम में तो लोगों की भीड़ से यज्ञ स्थल गुलजार हो जा रहा है। यहां पर पूजा पाठ करने के लिए महिलाएं सुबह से ही पहुंचने लगती हैं। उनमें विशेष उत्साह देखा जा रहा है। युवतियों की टोलियां यज्ञ में भरपूर योगदान दे रही हैं। शाम में तो मेला का आनंद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। यहां झूला, सर्कस, जादूगर, खेल तमाशे भी पहुंचे हैं और विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी है। बच्चे मेला का जमकर आनंद ले रहे हैं।
