April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली में आज पहुंचेगा शिक्षक अधिकार रथ यात्रा,महुआ में जुटेंगे सैंकड़ो शिक्षक

वैशाली में आज पहुंचेगा शिक्षक अधिकार रथ यात्रा,महुआ में जुटेंगे सैंकड़ो शिक्षक

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी

हाजीपुर/महुआ (वैशाली)अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 में संशोधन कर पंचायतीराज एवं नगर निकाय संस्थानों के अंतर्गत कार्यरत सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी में समायोजन हेतु जारी शिक्षक आन्दोलन को धारदार बनाने तथा शिक्षकों गोलबंद करने के लिए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू पूरे बिहार में रथ यात्रा के माध्यम से बिहार के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं।इसी क्रम में वैशाली जिले के महुआ में 24 जून को 4 बजे शाम को रथ यात्रा पहुंच रहा है।जिसकी सफलता को लेकर महुआ प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक लगातार महुआ अनुमंडल क्षेत्र के शिक्षक,शिक्षिका से संपर्क करने में जुटे हैं।वहीं कार्यक्रम स्थल शक्ति उत्सव हॉल नियर कोल्ड स्टोर पंच मुखी चौक महुआ का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर अरूण कुमार,ललित दास,सत्येंद्र कुमार,अमित कुमार,मोहम्मद दिलशेर,मोहम्मद सलाउद्दीन,अमोद कुमार,अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।कार्यक्रम को लेकर प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास ने बताया कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।शिक्षक,शिक्षिका से अपील किया है कि ससमय कार्यक्रम में पहुंच कर सफल बनाएं।
साथ में फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.