April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तीन राजस्व कर्मचारी को निलंबित किया गया है एवं चार तत्कालीन अंचल अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को भेजा गया

तीन राजस्व कर्मचारी को निलंबित किया गया है एवं चार तत्कालीन अंचल अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को भेजा गया है
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी
जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा राजस्व कर्मचारी श्री अरुण कुमार पासवान,श्री पुरुषोत्तम कुमार एवं श्री गर्भू दास को अभिलेखों में बरती गई अनियमितता एवं अवैध जमाबंदी कायम करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
इन तीनो के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय पटना में चल रहे वाद में पारित आदेश तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में जिलाधिकारी के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। श्री अरुण कुमार पासवान, राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय वैशाली एवं प्रतिनियुक्त अंचल कार्यालय हाजीपुर, श्री पुरुषोत्तम कुमार तत्कालीन राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय हाजीपुर, वर्तमान में अंचल कार्यालय सहदेई बुजुर्ग में पदस्थापित थे एवं श्री गुरु दास राजस्व कर्मचारी सह तत्कालीन प्रभारी अंचल निरीक्षक अंचल कार्यालय हाजीपुर को निलंबित करते हुए इन सभी का मुख्यालय जिला राजस्व भूमि सुधार प्रशाखा हाजीपुर में निर्धारित किया गया है।निलम्बन अवधि में बिहार सरकारी सेवक नियमावली- 2005 के नियम 10 के अंतर्गत इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय रखा गया है।इन तीनो के मामले में अंचलाधिकारी हाजीपुर को आरोप पत्र गठित कर अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के माध्यम से अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा हाजीपुर के तत्कालीन चारअंचलाधिकारियोंके विरुद्ध आरोप गठित कर प्रपत्र (क)में विभागीय कार्रवाई के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना को भेजा गया है।इन अंचलाधिकारी में श्री अंजय कुमार राय श्री दिनेश कुमार,श्री कृष्ण कुमार सिंह एवं श्री मुकुल कुमार झा शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.