हाजीपुर:जन्मदिन पर याद किए गए डॉ जगन्नाथ मिश्र
जन्मदिन पर याद किए गए डॉ जगन्नाथ मिश्र
रिपोर्ट:सूधीर मालाकार
जन्मदिन पर याद किए गए डॉ जगन्नाथ मिश्र
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ मिश्र का 87 वां जन्मदिन पर प्रतिष्ठान के सदस्यों ने नमन किया। स्थानीय दिग्घी खुर्द में समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री कृष्ण किशोर कमल ने किया एवं संचालन शिक्षक उमेश कुमार निराला ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण किशोर कमल ने कहा कि स्वर्गीय डॉ जगन्नाथ मिश्र का जीवन मानवाधिकार के लिए समर्पित रहा है। शिक्षा जगत में बिहार के लिए इनके किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे । इस अवसर पर उमेश कुमार निराला ने कहा कि वे एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है ।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने और राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। डॉ जगन्नाथ मिश्र ने बिहार के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ उत्तर शिक्षा को भी बेहतर आयाम दिया था । उन्होंने अपने कार्यकाल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया, वही स्कूल कालेजों को सरकारी मान्यता देकर बहुत बड़ा काम किया । अंत में उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उमेश कुमार निराला, कृष्ण किशोर कमल, अनमोल राज, रागिनी भारती, आकृति, प्रमोद उपस्थित रहे।
