April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भ्रष्टाचार कि भेंट चढ़ा नव निर्मित अस्पताल भवन, डीएम एवं विधायक ने किया निरीक्षण।

भ्रष्टाचार कि भेंट चढ़ा नव निर्मित अस्पताल भवन, डीएम एवं विधायक ने किया निरीक्षण।

रिपोर्ट:ज़ाहिद वारसी,गोरौल वैशाली

वैशाली:गोरौल में बन रहे सीएचसी भवन का डीएम यशपाल मीणा विधायक सिद्धार्थ पटेल ने औचक निरीक्षण किया , बन रहे अस्पताल भवन की स्थिति बद से बदतर नजर आ रही है हाल यह है कि एक तरफ भवन का निर्माण हो रहा है तो दुसरी तरफ साथ ही साथ मरम्मत कार्य भी चल रहा है । बताया गया है कि बन रहे अस्पताल भवन के घटिया निर्माण की शिकायत स्थानीय लोगों ने स्थानीय अस्पताल प्रशासन से लेकर जिला स्वास्थ्य प्रशासन तक से की लेकिन इन लोगों के कान पर जूं तक नहीं रेंगीं । विधायक को मिले इस शिकायत पर विधायक ने डीएम से शिकायत की और खुद डीएम को साथ ले अस्पताल आ धमके । डीएम ने बन रहे अस्पताल का निरीक्षण कर नाराजगी जताते हुए जांच कराने की बात कही । ज्ञातव्य हो कि दिनांक 26 फरवरी 2022 को इस भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सिद्धार्थ पटेल ने ही किया था और भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया लेकिन आज तक योजना सहित प्राकलन राशि का वोर्ड नहीं लगाया गया । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार ने भी कहा कि भवन बना रहे अभिकर्ता से कई वार योजना से सम्बंधित राशि का वोर्ड नहीं लगाये जाने एवं प्राकलन की मांग की गई लेकिन अभिकर्ता इन दोनों विषय को टाल मटोल कर रह गए। निर्माण में कार्य में घटिया किस्म के समाग्री के कारण पुरे भवन का उपर से लेकर नीचे तक का दीवार फट चुका है , वहीं घटिया भवन निर्माण कार्य को लेकर अस्पताल के चिकित्सक ही नहीं सभी कर्मी भयभीत हैं कि कहीं भविष्य में अप्रिय घटना न घट जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.