April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी सेनानी को किया सम्मानित- नयागांव-(सारण)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी सेनानी को किया सम्मानित-
नयागांव-(सारण)

रिपोर्ट:गोपाल सहनी
26 जून सोमवार को संध्या 6 बजे भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सोनपुर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक नमामिगंगे घाट (पुल घाट) सोनपुर मे किया गया!25जून के दिन कांग्रेस द्वारा पुरे देश मे आपातकाल लागु किया गया था!इस सन्दर्भ मे पार्टी आज पुरे देश मे काला दिवस मना रही है!नगर भाजपा द्वारा भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के तैलिय चित्र पर पुष्पाजलि किया गया एवं सभी कार्यकर्त्तायो ने अपने –अपने बाजु पर काला पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया! सोनपुर प्रखंड के जेपी सेनानी रामशंकर सिंह, प्रभु सिंह, मान्धाता सिंह,विश्वनाथ सिंह एवं चिंता सिंह को भाजपा द्वारा अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु एवं संचालन सुबोध कुमार सिंह ने किया | सम्मानित सभी जेपी सेनानियो ने कहा कि 25जून 1975 की देर रात को ही आपातकाल के मसौदा पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हो गये!और रात से ही पुलिस प्रशासन का तांडव शुरू हो गया!रात को ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण,संघ चालक नानाजी देशमुख जी अटल बिहारी बाजपेयी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राजनारायण, कर्पूरी ठाकुर,1253 पत्रकार सहित 21महीनों मे1,10, 000 (एक लाख दस हजार )लोगो को गिरफ्तार किया गया! दो साल बाद कांग्रेस को ऐसा लगा कि उनके बिरोधी समाप्त हो गये है और इंदिरा जी ने चुनाव कराया!चुनाव मे कांग्रेस की जबरदस्त हार हुई!स्वं प्रधान मंत्री इंदिरा जी भी हार गई!कांग्रेस का उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, एवं दिल्ली मे एक भी सीट नहीं मिली! ! मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश भाजपा नेता अभय सिंह एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालबाबु कुशवाहा ने भी आपातकाल के समय की बात को बताया!इस बैठक मे वरीय भाजपा नेता सुनील दुबे, समाजसेवी लालबाबु पटेल, महेश कुमार, राजेश कुमार सिंह पप्पु, राजेश कुमार राज, राजीव मुनमुन, हर्षवर्धन, केदारनाथ गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, कृष्णन्दन दास, अरुण कुमार सिंह, अनंत कुमार सिंह, झूलन सिंह, शत्रुधन सिंह चन्द्रवंसी,उदय कुमार सिंह रुस्तम कुमार सिंह ,राजु कुमार, विक्रम कुमार,मृत्युंजय दुबे , शिवजी सिंह सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.