हाजीपुर में 7 जुलाई से 16 जुलाई तक लिंब फिटमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
हाजीपुर में 7 जुलाई से 16 जुलाई तक लिंब फिटमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में प्रखंड परिसर हाजीपुर में 7 जुलाई से 16 जुलाई तक लिंब फिटमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक दिन सुबह 8:00 से 12:00 लोगों को देखा जाएगा तथा अगले दिन आर्टिफिशियल लिंब लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस हेतु गवर्निंग बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि वैशाली जिले के अंदर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराई जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाया जाए। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राकेश रंजन ने बताया कि कैंप में भारत के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर आरएन सिंह उपस्थित रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि शिविर का आयोजन रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से किया जा रहा है। श्री शुक्ला ने बताया कि वैशाली जिले के दिव्यांग जनों के लिए एक सुनहरा अवसर है। जहां पर सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जा रही है। बैठक में गवर्निंग बोर्ड के सदस्य डॉक्टर एमपी सिंह, रोबिन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
