बरात में फायरिंग के दौरान बाजा कर्मी को लगी गोली
बरात में फायरिंग के दौरान बाजा कर्मी को लगी गोली
महुआ। रेणु सिंह
बारात में डांस करने के दौरान गोली चल गई। जिससे बाजा के एक कर्मी घायल हो गया। घायल बाजा कर्मी को लोगों ने उठाकर महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाजीपुर रेफर किया गया।
यह घटना महुआ अनुमंडल के पातेपुर थाना अंतर्गत नीरपुर गांव में घटी।
मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर के निरपुर में झूलन राम के बेटी की शादी हाजीपुर के एकारा गांव से आई थी। बरात लगने के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा नाचने गाने के क्रम में गोली बारी की गई। जिसमे एक युवक घायल हो गया। घायल युवक मंजय कुमार राम को आनन फानन में स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए महुआ ले आई। जहां उसके उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। घायल यूवक महुआ थाना क्षेत्र के चकदादन गांव के मंजय कुमार राम बताया गया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
