February 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एसबीआई का 68वां स्थापना दिवस मनाया गया-

एसबीआई का 68वां स्थापना दिवस मनाया गया-

रिपोर्ट:गोपाल सहनी
नयागांव(सारण)भारतीय स्टेट बैंक शाखा नयागांव का 68वां स्थापना दिवस बैंक परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसका शुभारंभ बैंक के शाखा प्रबंधक शशि शेखर के द्वारा कुछ विशिष्ट ग्राहकों को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर शाखा प्रबंधक शशि शेखर ने कहा कि ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध और उनकी संतुष्टि हमारा लक्ष्य है
ग्राहकों का विश्वास ही हमारे बैंक की असल जमा पूंजी है।इस दौरान उन्होंने बैंक के खाता धारकों की किसी भी प्रकार की समस्या को अभिलंब निदान किए जाने का निर्देश उपस्थित बैंक कर्मियों को दिया।इस अवसर पर मुख्यरूप से देवेन्द्र प्रसाद सिंह,मुखिया प्रतिनिधि बैधनाथ राय,पप्पू पंडित, अलख चौबे,बैंककर्मी सोहन कुमार,महेश चौधरी, दीपक कुमार,अमोद कुमार, अभय कुमार निराला,बैजनाथ राम,हरिदयाल राय,कुमारी अंजू सिंह,सजला देवी,रोहित कुमार समेत बड़ी संख्या में खाताधारक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.