जे पी यू परीक्षा नियंत्रक के द्वारा प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा
जे पी यू परीक्षा नियंत्रक के द्वारा प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा
में प्रायोगिक परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया–
रविवार दिनांक 2/7/2023 को प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा सारण में चल रहे प्रायोगिक परीक्षा का परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के द्वारा समय 11 बजे सुबह औचक निरीक्षण किया जिसमें वनस्पति विज्ञान विभाग के आंतरिक वीक्षक अतिथि शिक्षक डॉ अजय कुमार को प्रायोगिक परीक्षा कक्ष में कमी को देखते ही डांट फटकार लगाएं उन्हें परीक्षा सही तरीके से लेने का निर्देश दिए और परीक्षा नियंत्रक काफी नाराज़ दिखाई दिया।
महाविद्यालय में पी. एन. काॅलेज परसा, वाई. एन .कालेज दिघवारा, तथा पी .आर कालेज सोनपुर का परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें रसायन शास्त्र ,भौतिकी शास्त्र ,जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषयों का प्रायोगिक परीक्षा 30/06/2023 से चल रहा है।
