पुण्यतिथि पर याद आए स्वामी विवेकानंद।रिपोर्ट: रेणु सिंह
पुण्यतिथि पर याद आए स्वामी विवेकानंद
महुआ। रेणु सिंह
महुआ में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
महुआ मैं नायसो के सुमित सहगल द्वारा स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर याद किया गया। वहीं कन्हौली, रानीपोखर, बेलकुंडा, हरपुर, सिंघाड़ा, गोविंदपुर, पहाड़पुर आदि स्थानों पर लोगों ने स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर नमन किया। डोगरा में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।
