April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निर्वाचक सूची पुनरीक्षण एवं पुनरीक्षण पूर्व की गतिविधियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

निर्वाचक सूची पुनरीक्षण एवं पुनरीक्षण पूर्व की गतिविधियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

नसीम रब्बानी/सूधीर मालाकार

भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा दिये गये निदेशानुसार आज दिनांक 06.07.2023 वैशाली जिला के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी – सह – प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, हाजीपुर को निर्वाचक सूची पुनरीक्षण एवं पुनरीक्षण पूर्व की गतिविधियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ सभी प्रखण्डों के मास्टर ट्रेनर भी सम्मिलित हुये इस प्रशिक्षण में निर्वाचक सूची से संबंधित अधिनियम, नियम, प्रपत्र अद्यतन दिशा-निदेर्श तथा आई०टी०, Application जैसें ई0आर0ओ0 नेट एवं बी०एल०ओ० App के माध्यम से मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं उनके फोटो, अक्षांश, देशान्तर आदि के सत्यापन के संबंध में बताया गया। दिनांक 17.10.2023 से प्रारम्भ हो रहे निर्वाचक सूची पुनरीक्षण के पूर्व मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन, निर्वाचक सूची में विद्यमान् त्रुटियों के निराकरण करने, निर्वाचक सूची में लिंग अनुपात बढ़ाने, आवेदन ऑन लाईन प्रणाली से प्राप्त करने, उनके निष्पादन की प्रक्रिया, जॉच तथा अभिलेख संधारण आदि के संबंध में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें दिनांक 20.07.2023 तक अपने क्षेत्र के सभी बी०एल०ओ० का प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु निर्गत निर्देश के कियान्वयन के संबंध में विमर्श किया गया। प्रशिक्षण जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति प्रियंका सिन्हा द्वारा दिया गया तथा कार्यपालक पदाधिकारी, हाजीपुर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हाजीपुर, राघोपुर, चेहरा कला, पातेपुर, लालगंज, भगवानपुर सहित अन्य प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.