प्रेम दीवानी शिक्षिका हेडमास्टर के साथ हुई फरार
प्रेम दीवानी शिक्षिका हेडमास्टर के साथ हुई फरार
स्कूल में योगदान देने के साथ हेड मास्टर ने शिक्षिका पर डालने लगा था डोरा
महुआ। रेणु सिंह
ज्योति मौर्या जैसी घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग भी हैरत में हैं कि यह घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। लोगों का यह भी कहना है कि सरकार ने नारा दिया था कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, ना की बीवी पढ़ाओ का। अब जो लोग नियम के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं वो भुगतें।
ज्योति मौर्या की तरह ही यह घटना महुआ अनुमंडल के जंदाहा थाना क्षेत्र से आई है यहां की एक शिक्षिका को अपने ही स्कूल के हेड मास्टर पर दिल आ गया और वह उनके साथ फरार हो गई। यह यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
जंदाहा प्रखंड महिपुरा पंचायत अंतर्गत महीपुरा गांव की शिक्षिका ने पति को छोड़कर अपने स्कूल के हेड मास्टर को अपनाया और उनके साथ भाग निकली। उक्त गांव निवासी चंदन कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर एडवांस्ड के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है उनका कहना है कि उनकी शादी 13 वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने में हुई थी उन्हें एक 12 वर्ष की पुत्री और एक 7 बरस का पुत्र है उनकी पत्नी दोनों बच्चों को छोड़कर हेड मास्टर के संग फरार हो गए चंदन का कहना है कि शादी के बाद उन्होंने मेहनत मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया उसके बाद उसे सरकारी स्कूल में शिक्षिका की नौकरी हुई बीते 25 फरवरी 2022 को उसकी पत्नी ने शिक्षिका के पद पर प्राथमिक विद्यालय जोरपुरा में योगदान दिया।
पति की माने तो स्कूल में पत्नी को योगदान देने के बाद भी हेड मास्टर उसपर डोरा डालने लगा। इस बीच दोनों में रजामंदी हुई और वह समाज की अर्चन को छोड़कर निकल भागे।
