हमारी मांगों को जो मानेगी वही हमारे वोट का हकदार होंगे:प्रखंड कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद
हमारी मांगों को जो मानेगी वही हमारे वोट का हकदार होंगे:प्रखंड कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद
रिपोर्ट:आदिल शाहपुरी
वैशाली:महुआ प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालय से सैकड़ों शिक्षक साथी बिहार विधानसभा घेराव के लिए महुआ से पटना के लिए प्रस्थान किए। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ललित दास ने बताया की हमारे संगठन की मांग नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा ,समान काम का समान वेतन, पुरानी पेंशन , नई अध्यापक नियमावली 2023 समाप्त कर आदि मांगों के लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है। बिहार की गूंगी बहरी सरकार हम शिक्षकों की जब तक मांग नहीं मान लेती तब तक हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करते रहेंगे । प्रखंड कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद ने बताया कि अगर सरकार वादाखिलाफी हम शिक्षकों के साथ धोखा करेगी तो आने वाला चुनाव 2024 पार्लियामेंट एवं 2025 असेंबली चुनाव में हम लोग पुरजोर विरोध करेंगे और सत्ता से बेदखल करके रहेंगे । हमारी मांगों को जो मानेगी वही हमारे वोट का हकदार होंगे । विधानसभा घेराव में भाग लेने वाले शिक्षक साथी प्रखंड कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद ,प्रखंड सचिव अरुण कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष मोतीलाल पासवान सुधीर कुमार, सत्येंद्र कुमार, मोहम्म्मद दिलशेर, सुधीर कुमार, शिवनाथ कुमार, श्रीकांत सिन्हा,विनोद कुमार वीरेंद्र सिंह नवनीत कुमार, सुनील कुमार, राम बाबू राम, , सकिंद्र कुमार, रंजीत कुमार, आमोद पासवान, , राम कुमार मनोज कुमार, मोहन कुमार, सुजीत कुमार, मनीष कुमार , रंजीत कुमार, अशोक पासवान, रंजीत पासवान पूर्व सीआरसी, पूनम कुमारी, , पंकज कुमार पूर्व सीआरसीसी, रविन्द्र प्रसाद सिंह, अवधेश कुमार, रामबाबु पासवान, बच्चन पासवान, अनुज कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार , आनंद मोहन, विमलेंद्र कुमार, विमल, आलोक ठाकुर, पंकज कुमार, मजहर हुसैन बुशरा कलाम मनोज कुमार, अंत में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड महुआ के अध्यक्ष अशर्फी दास ने कहा कि जो शिक्षकों की हकमारी कर रही हो उसे नापाक इरादों को निस्नाबूद कर दिया जाएगा । जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है । इसी संकल्प के साथ अपनी मांग को मंगवाने के लिए चट्टानी एकता के साथ महुआ से पटना के लिए प्रस्थान किए।
