April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल प्रखंड स्थित आर पी सी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में प्रभात फेरी निकाली गई

गोरौल प्रखंड स्थित आर पी सी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में प्रभात फेरी निकाली गई

रिपोर्ट; राजू कुमार

प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान- 2023 के अंतर्गत आज गोरौल प्रखंड स्थित आर पी सी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में प्रभात फेरी निकाली गई । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि बिहार शिक्षा परियोजना, समग्र शिक्षा, वैशाली के दिशा निर्देश के आलोक में शैक्षणिक सत्र 2023- 24 में अनामांकित एवं छीजित बच्चों का नामांकन कराना इस अभियान का उद्देश्य है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी के माध्यम से अभिभावकों एवं बच्चों को नामांकन हेतु प्रेरित कर विद्यालय में नामांकन कराना लक्ष्य है। प्रभात फेरी का नेतृत्व स्काउट शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह कर रहे थे । इन्होंने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबों का एक ही लक्ष्य है कि जिन बच्चों ने आठवां पास कर ली है अभी तक उनका नामांकन नवम् वर्ग में किसी विद्यालय में नहीं हुआ है, तो उनका नामांकन निश्चित रूप से करवाना है।बच्चे नारे लगा रहे थे विशेष नामांकन अभियान ,सफल हो- सफल हो। पढ़ाई हमारा छुटा, संकल्प हमारा टूटा । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी सीमा कुमारी, चंदेश्वर कुमार, धर्मवीर सिन्हा, कुमार चंदन, विनोद कुमार सिंह, राजू कुमार, देवाशीष कुमार शील, राकेश कुमार, उमेश कुमार, राम बाबू राम,अनिल मितभाषी, सुरभि कुमारी, पंकज कुमार , रिंकी मैडम एवं लिपिक मोहन सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.