April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शोक सभा का आयोजन कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

शोक सभा का आयोजन कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट:राजू कुमार,गोरौल वैशाली
वैशाली:गोरौल प्रखंड स्थित आर पी सी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट के परिचारी पद पर कार्यरत रामप्रवेश सिंह के निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने कहा कि कि रामप्रवेश बाबू एक कर्मठ एवं ईमानदार व्यक्ति थे । अपने कार्यकाल में इन्होंने इस विद्यालय की जो सेवा की है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इनका योगदान विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर सीमा कुमारी, चंदेश्वर कुमार, धर्मवीर कुमार, कुमार चंदन ,विनोद कुमार सिंह, राजू कुमार, देवाशीष कुमार शील, राकेश कुमार, उमेश कुमार, राम बाबू राम ,उमेश कुमार प्रसाद सिंह ,अनिल मितभाषी, सुरभि कुमारी ,पंकज कुमार , रिंकी कुमारी एवं लिपिक मोहन सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षक ,छात्र- छात्राओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.