एसडीओ ने स्कूली बच्चों के साथ पंगत में बैठकर मिड डे मील का खाना चखा।
एसडीओ ने स्कूली बच्चों के साथ पंगत में बैठकर मिड डे मील का खाना चखा।
रिपोर्ट:अशरफ वैशालवी, वैशाली
महनार वैशाली। जिला के महनार अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा एक टीम के साथ महनार प्रखंड के करनौती पंचायत का दौरा कर पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं का जहां मुआयना किया वहीं पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल, विद्यालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों के इमारतों का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने खामियों को दूर करने के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी हिदायत दी जांच के क्रम में एक विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ पंगत में बैठकर मिड डे मील का खाना भी चखा जिस विधालय में एसडीओ ने मध्याह्न भोजन योजना खाना चखा जिससे क्वालिटी का पता चले। वह करनौती पंचायत में समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले महादलित मुसहर टोली में अवस्थित विधालय है बच्चे बच्चियां अफसर के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन योजना का खाना खाने पर काफी खुश नजर आए।
