April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजदा खातून हमराह मो मंसूर आलम और नफीसा खातून हमराह मोहम्मद अजमत हुसैन रिश्त ए अजदवाज से मुंसलिक, उपस्थित गणमान्य लोगों ने दी मुबारकबाद

राजदा खातून हमराह मो मंसूर आलम और नफीसा खातून हमराह मोहम्मद अजमत हुसैन रिश्त ए अजदवाज से मुंसलिक, उपस्थित गणमान्य लोगों ने दी मुबारकबाद

रिपोर्ट: राजू कुमार

जंदाहा (वैशाली) वैशाली जिला के जंदाहा प्रखंड के गराहीं निवासी मोहम्मद हारून साहब की दोनों भतीजी राजदा खातून बींत म. मोहम्मद अब्दुल रशीद ग्राम गराहीं हमराह मोहम्मद मंसूर आलम इब्ने मोहम्मद शकील अंसारी ग्राम महनार एवं नफीसा खातून बीन्त मरहूम अब्दुल रशीद हमरा मोहम्मद अजमत हुसैन इब्ने मोहम्मद याकूब अंसारी ग्राम हुसैना भगवानपुर जिला वैशाली रिश्त ए अजदवाज से मुंसलिक हो गए। निकाह दिनांक 9.7.2023 को देर शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निकाह दो गवाहों के उपस्थित में हाजिर ए मजलिस के सामने हाफिज व कारी मोहम्मद रियाज साहब ने पढ़ाया। लड़की के चाचा मोहम्मद हारून साहब ने कहा की विवाह किसी भी धर्म में अटूट रिश्ता को कहते हैं। समाज में इस बंधन को पवित्र बंधन माना जाता है ।इसलिए कि यह बंधन जन्म जन्म तक का होता है। इसलिए इस बंधन को श्रद्धा पूर्वक शांति के माहौल में करना चाहिए। इस शादी समारोह में उपस्थित शिक्षक और समाजसेवी मास्टर मो आशिक , मास्टर मो दिलशेर और मास्टर मोहम्मद सेराज ने सामूहिक रूप से कहा की दहेज प्रथा के चलन को समाप्त करने के लिए सबसे पहले शिक्षित और धनी लोगों को अपने घर से प्रारंभ करना होगा। दहेज प्रथा समाज की सबसे बड़ी बुराई है। इस बज्म ए निकाह में, मोहम्मद शकील ,मोहम्मद अरशद, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद साहेब ,मोहम्मद अयान, मोहम्मद सुफियान , फूफा मोहम्मद शकील, ठेकेदार मोहम्मद याकूब, मो रियाज, शायर क़ासिम हेदायतपुर मोहम्मद इरफान समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की और दूल्हा दुल्हन को दुआओं से नवाजा और शादी की मुबारकबाद पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.