विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ताओं को जिला राजद अध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंदवंशी ने पदाधिकारियों का मनोयन किया।
विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ताओं को जिला राजद अध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंदवंशी ने पदाधिकारियों का मनोयन किया।

रिपोर्ट: सूधीर मालाकार/राजू कुमार,वैशाली
उधर राष्ट्रीय जनता दल वैशाली जिला इकाई के द्वारा जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी के विस्तार की जा रही है। जिसकी जानकारी देते हुए राजद जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ का गठन हो रहा है। जिसमें जिला कमेटी एवम प्रखंड कमेटी में पार्टी के पदाधिकारियों का मनोनयन की प्रक्रिया चल रही है ।उसी कड़ी में वैशाली जिला राजद कार्यालय हाजीपुर के समक्ष जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव सौंधो को बनाया गया है। जिसमें गोरौल प्रखंड के मुन्ना राय ,गोरौल प्रखंड अध्यक्ष आरजेडी राजनंदन प्रसाद यादव, अजय राय पोझा मुखिया ,विकास कुमार एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर पातेपुर प्रखंड अंतर्गत चांदपुर फतह ग्राम निवासी मो शौकत अली को जिला राजद सचिव पद पर मनोनीत किया गया है ,जबकि मुमताज आलम को पातेपुर प्रखंड सचिव के रूप में जिम्मेवारी दी गई है। पार्टी के दोनों मजबूत नेताओं की जिम्मेदारी पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।बधाई देने वालों में दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित अन्य शामिल है। जिम्मेदारी संभालने के बाद मो शौकत अली एवं मुमताज आलम ने पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव एवं जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा। पार्टी को गांव गांव तक पहुंचा कर समाज के वंचित एवं पिछड़े को जोड़ने का कार्य करूंगा। कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि इन दोनों नेताओं के मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी ।
