April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 10 वर्षीय छात्र हत्या कांड का किया उद्भेदन ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

गोरौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 10 वर्षीय छात्र हत्या कांड का किया उद्भेदन ।

पिछले 10 जून को गोरौल थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर अड़रा में एक 10 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या मामले में दो आरोपितों की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दो अभियुक्त गांव के ही उपेंद्र पासवान एवं रॉकी पासवान पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया है. अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस हत्या कांड में संलिप्त लोगो की गिरफ्तारी के लिये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सौरभ सुमन के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया था. दोनों अभियुक्त घटना को अंजाम देने के बाद सिल्लीगुड़ी फरार हो गया था जिसे गिरफ्तार कर के लाया गया है. उसके निशानदेही पर अन्य आरोपी को पकड़ने की करवाई की जा रही है. ज्ञातव्य हो कि पिछले 7 जून को मृतक छात्र सुजीत कुमार अपने घर से गांव के ही राजकीय मध्य विद्यालय विशुनपुर अड़रा पढ़ने के लिये गया था. जब वह विधालय से घर नही लौटा तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू किया. उसके बाद उसी दिन गोरौल थाना को इसकी जानकारी दिया . पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छात्र की खोजबीन कर ही रहा था कि इसी बीच 10 जून को विद्यालय के सामने मकई के खेत से उसका शव बरामद किया गया था. हत्या गला रेतकर करने की बात सामने आया था. गिरफ्तार उपेंद्र पासवान 3 वर्ष पूर्व मृतक छात्र के चाचा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था. उसी समय से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रहा था. दर्जनों मर्तबा अभियुक्तों ने मृतक के पूरे परिवार को हत्या कर देने की धमकी भी दिया था और इसी सब को लेकर एक नाबालिग बच्चे की हत्या कर दिया गया, जो पुरी तरह से निर्दोष था , उस नाबालिग को इन सभी बातों से कोई लेना-देना भी नही था अभी तो धरती पर जन्म लेकर खड़ा होना सीख ही रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.