April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा कार्यकर्ताओं पर चली लाठी और एक कार्यकर्ता को मौत के विरोध में सभी मंडल में काला दिवस बनाया गया

भाजपा कार्यकर्ताओं पर चली लाठी और एक कार्यकर्ता को मौत के विरोध में सभी मंडल में काला दिवस बनाया गया

रिपोर्ट:अब्दुल वाहिद

विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर चली लाठी और एक कार्यकर्ता को मौत के विरोध में सभी मंडल में काला दिवस बनाया गया । इसी क्रम में भाजपा नेता सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में वैशाली विधानसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटेढी बेलसर के अफजलपुर गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और लाठीचार्ज के विरोध में नारा लगाया । मौके पर राजा भैया ने कहा की सरकार तानाशाही रवैया अपना कर एक शांतिपूर्ण विरोध पर लाठीचार्ज कराई , जिसमे जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह का मौत हो गया और कई कार्यकर्ता घायल हो गए , पटेढ़ी मंडल अध्यक्ष महेश शाह को काफी चोट आई और मुझे भी हाथ में चोट आई । राजा भैया ने कहा की गणतंत्र की जननी वैशाली से भाजपा का कमल खिलेगा और बिहार की जनता आगमी चुनाव में वोट के माध्यम से तानाशाह सरकार को उचित जवाब देगी । मौके पर विधानसभा प्रभारी अजीत पांडे, मंडल अध्यक्ष महेश शाह , सोनू कुमार, सतीश श्रीवास्तव, आनंद पांडे, अजय कुशवाहा, जालंधर राम , अभिजीत पटेल, आदित्य पटेल और भाजपा परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.