April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मोतीपुर सब्जी मंडी के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो की मौत

मोतीपुर सब्जी मंडी के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो की मौत

*मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रूपये मुआवजा दे प्रशासन- सुरेन्द्र*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

मोतीपुर सब्जी मंडी से पूरब नेशनल हाईवे पर तेज गति से गुजर रहा पीकअप से कुचलकर शनिवार को दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
मृतक की पहचान फतेहपुर नासी वार्ड-6 निवासी अर्जुन सिंह के 15 वर्षीय पुत्र राम कुमार एवं रामसकल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों मोतीपुर सब्जी मंडी की ओर से बाजार की ओर साईकिल से जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पीकअप दोनों को रौंदते हुए भाग गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के कारण कुछ देर सड़क जाम भी हो गया। ताजपुर पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पहले रेफरल अस्पताल ताजपुर भेजी जहाँ से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के साथ सदर अस्पताल ले गई।
घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस क्षेत्र को एक्सीडेंट जोन बताते हुए दुर्घटना रोकने एवं मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये मुआवजा समेत अन्य सरकारी सुविधा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.