पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपा का रोषपूर्वक धरना प्रदर्शन।
पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपा का रोषपूर्वक धरना प्रदर्शन।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट।
लोकतंत्र एवं भाजपा कार्यकर्ता की हत्यारी बिहार सरकार के विरुद्ध पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान के नेतृत्व एवं नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में एक दीवसीय रोषपूर्वक धरना प्रदर्शन किया एवं राज्य सरकार तथा मुख्य मंत्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की धरना प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ता रोषपूर्वक प्रदर्शन करते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर से शहीद मौजी सहनी स्मारक के निकट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर, अभिषेक कुमार, अजबलाल साह, उमेश कुमार विभु, इंद्रजीत सिंह, अमरेश पासवान, धनेश मिश्रा, रामकुमार कुशवाहा, नरेश राय, रविकेश आर्य, फ़िरदौस बेगम, एवं चारों मंडल अध्यक्ष के साथ ही धरना प्रदर्शन में हड़ताल पर चल रही आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक लखेंदर पासवान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की शहादत मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को कभी माफ नहीं करेगी राज्य की तानाशाह सरकार शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे नेता एवं कार्यकर्ताओं को जिस तरह से पुलिसिया कार्रवाई करवाकर पिटवाया है उसका जवाब आने वाले समय में बिहार की जनता देकर पलटु चाचा एवं उनके भतीजे को सबक सिखाएगी।
