April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सावन के दूसरी सोमवारी को लेकर लाखों कांवरियों का उमड़ा जनसैलाब

 

सावन के दूसरी सोमवारी को लेकर लाखों कांवरियों का उमड़ा जनसैलाब

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

. हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर हर हर महादेव, ऊँ नमः शिवाय, बोलबंम के नारों से गूंजता रहा . लाखों कांवरिया गेरुआ बस्त्र पहने हुए कांघे पर कावर लिये लेकर बाबा गरीबनाथ की नगरी मजफ्फरपुर जाते हुए दिख रहे है. वही कई जगहों पर समाजसेवियों द्वारा सेवा सिविर लगाया गया गोरौल स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी कांवरिया स्वास्थ्य स्वास्थ्य सिविर लगाया गया, वहीं गोरौल थाना के द्वारा लगाए गए कांवरिया सेवा सिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल , नगर उपाध्यक्ष धनमंती देवी प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार के हाथों किया गया , सिविरों मे कीर्तन की मधुर ध्वनि सुनाई दे रही थी जिससे कांवरिया काफी उत्साहित नजर आ रहे थे .वही कावंरियों की सेवा के लिये दर्जनों सेवा शिविर जगह जगह लगाये गये थे,जिसमे गर्म पानी, ठंढा पानी ,नीबू पानी, चाय, बिस्कुट ,सत्तू के साथ पूर्णतः शाकाहारी भोजन की भी व्यवस्था किया गया है । इस अवसर पर अंचल अधिकारी परमजीत सिरमौर, थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, एस आई राजेश कुमार, जदयू नेता पंकज पटेल मुकेश सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.