करिहो गांव में असमाजिक तत्वों ने तोड़ी दर्जनों योगी बाबा की मूर्ति
करिहो गांव में असमाजिक तत्वों ने तोड़ी दर्जनों योगी बाबा की मूर्ति
महुआ से मोहन कुमार की रिपोर्ट
महुआ: महुआ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ताजपुर बुजुर्ग पंचायत के करिहो गांव में देर रात्रि में असमाजिक तत्वों ने योगी बाबा की मूर्ति तोड़कर जमकर उत्पाद मचाया जैसे ही जानकारी लोगों को मिली तो स्थानीय लोग उक्त स्थल पर पहुंच गए वहां पहुंचकर उनकी नजर जैसे ही योगी बाबा की टूटी – फूटी मूर्तियों पर तो सभी ने इस घटना पर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की । आक्रोशित लोगों ने इस पूरे मामले की सूचना त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना महुआ प्रशासनिक पदाधिकारी को दी. वहीं दूसरी तरफ जैसे ही असमाजिक तत्वों के द्वारा मूर्ति तोड़े जाने की खबर पुलिस को मिली तो मौके पर महुआ अपर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार पंकज, सहित दर्जनों पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचकर प्रशासनिक पदाधिकारीयों ने अपनी जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी। इस घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी ने बताया कि हिंसा भड़काने को लेकर असमाजिक तत्वों के द्वारा मूर्ति तोड़ – फोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है इस दौरान वहां उपस्थित मनीष कुमार, उपमुखिया गणेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, सिंह,जन सुराज के प्रखंड संयोजक दीपक सिंह, समाजसेवी निखिल सिंह, रूपेश कुमार, पूर्व मुखिया विश्वबंधु कुमार सिंह,दशरथ पासवान, पूर्व वार्ड सदस्य संतोष सिंह ,बमबम सिंह आदि सभी लोगों ने इस घटना पर अपनी कड़ी निंदा व्यक्त की है ।
