April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जगदीशचंद्र माथुर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनायी गयी।

जगदीशचंद्र माथुर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनायी गयी।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा), हाजीपुर के तत्वावधान में जगदीशचंद्र माथुर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन सीता चौक बागमली स्थित राष्ट्रीय बाज्जिका भाषा परिषद् के कार्यालय में श्री अखौरी चंद्रशेखर की अध्यक्षता व शिक्षक व रंगकर्मी उमेश कुमार निराला के संचालन में प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत रंगकर्मी उमेश कुमार निराला ने किया । इन्होंने अतिथियों के सम्मान में वैशाली वैभव गीत की प्रस्तुति दी । आओ मिलकर खेले खेल, सबके साथ बनाए मेल, भगवान महावीर की जन्मभूमि और गौतम बुद्ध की कर्मभूमि। आम्रपाली की रंगभूमि और गज ग्रह की धरती…….। इस अवसर पर अपने संबोधन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं वरिष्ठ रंगकर्मी अखौरी चंद्रशेखर साहब ने कहा कि जगदीश चंद्र माथुर भारत के महान सपूत थे, जिन्हें भारत के गौरव का चिंतन मन में था। वैशाली गणतंत्र के अवशेष के महत्व का उद्घाटन माथुर जी ने किया और वैशाली महोत्सव का श्रीगणेश किया। इस सपूत का वैशाली सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर अभिनेत्री सुधा वर्मा ने गीतों के माध्यम से वैशाली की महिमा का व्याख्यान किया। राहुल बाबा खोजे बज्जिका माथुर गढ़ वैशाली, सब कुछ खोज कर ला दी दोसर, बस तू पीटीह ताली। है धिक्कार की अबहु जाग छोड़ भेद के नाता, बुद्ध महावीर अंबा जाग बज्जि भाग्य विधाता। इस अवसर पर उमेश कुमार निराला द्वारा सभी अतिथियों को वृक्ष प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में इप्टा के महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि देश की अग्रणी सांस्कृतिक संगठन भारतीय जन नाट्य संघ( इप्टा) हाजीपुर वैशाली के द्वारा आयोजित जगदीशचंद्र माथुर जयंती के अवसर पर इप्टा की ओर से हम जिला प्रशासन वैशाली से दो मांग करते हैं । पहला एस डी ओ रोड का नाम श्री जगदीशचंद्र माथुर रोड किया जाए तथा वैशाली जिला के मुख्यालय हाजीपुर में एक सुव्यवस्थित प्रेक्षागृह का निर्माण हो जिसका नाम जगदीशचंद्र माथुर प्रेक्षागृह हो। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में अखौरी चंद्रशेखर, विजय कुमार गुप्ता, उमेश कुमार निराला, सुधा वर्मा ,शंभू सिंह एवं चंदन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद वैशाली जिला इप्टा के महासचिव सभी आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.