ए एस जी नेत्र चिकित्सालय द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया
वैशाली:महुआ प्रखंड अंतर्गत कन्हौली विशनपारसी पंचायत अंतर्गत मानपुरा ग्राम स्थित आर जे सी सेंटर सह राम जानकी थेरेपी सेंटर मानपुरा के प्रांगण में ए एस जी नेत्र चिकित्सालय द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स नई दिल्ली से प्रशिक्षित सीनियर सर्जनों द्वारा आंख जांच किया गया। आंख जांच शिविर में लगभग 250 लोगों ने आंख जांच के साथ डॉक्टर से परामर्श प्राप्त किया जिसमें निशुल्क दवा भी दिया गया डॉक्टर के परामर्श के बाद लगभग 50 लोगों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के द्वारा ए एस जी नेत्र चिकित्सालय हाजीपुर में निशुल्क किया जाएगा । आर जे सी सेंटर मानपुरा सह राम जानकी थेरेपी सेंटर के संचालक डॉ प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि आंखों की देखभाल करना सभी के लिए जरूरी है उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखों की रोशनी भी धूंध हो जाती है, ग्रामीण क्षेत्र में आयोजन मील के पत्थर साबित होगा । साथ ही लोगों की सेवा के लिए लगातार प्रयासरत हो । हर वर्ग के लिए कैंप लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है लोगों की जरूरतों को देखते हुए आने वाले महीनों में मेगा हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया जाएगा ।इस अवसर पर डा. प्रमोद कुशवाहा,रामप्रवेश प्रसाद ऑप्टम , कुंदन झा जोनल मैनेजर , अरुण कुमार सलाहकार, रीना कुमारी, अर्पिता कुमारी, काजल कुमारी, सुश्मिता कुमारी,चम्पा देवी, वीना देवी,कलशा देवी, सुशीला देवी, रिंकी देवी, पार्वती देवी, अंकिता कुमारी,किरण देवी,प्रकाश कुमार,राम प्रवेश सिंह, नरेंश कुमार अकेला, अंकित कुमार,वालेश्वर राय, सुरेन्द्र कुमार एवं सैकड़ों लोगों ने शिविर में मौजूद थे।
