April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी के जिलाध्यक्ष बने डॉ. प्रभाकर

राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी के जिलाध्यक्ष बने डॉ. प्रभाकर

रिपोर्ट:राजीव कुमार सिंह

हाजीपुर, जाने-माने साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. शिवबालक राय प्रभाकर राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी के वैशाली जिलाध्यक्ष बनाए गए। अकादमी, प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित हाजीपुर बैठक में जिलाध्यक्ष का चमन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. नंदेश्वर प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन मेदिनी कुमार मेनन ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्टकवि दिनकर अकादमी के संयोजक आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर ने डॉ. प्रभाकर के नाम की घोषणा कर मनोनयन पत्र सौंपा।
बैठक में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं योगगुरु डॉ. महेन्द्र प्रियदर्शी ने कहा कि ख्यातिप्राप्त साहित्यकार एवं शिक्षाविद् श्रद्धेय डॉ. शिवबालक राय प्रभाकर को राष्ट्रकवि दिनकर अकादमी के जिला अध्यक्ष बनने से जनपद में साहित्यिक गतिविधियां बढ़ेगी और साहित्य की अभिवृद्धि होगी। डॉ. प्रियदर्शी ने कहा कि नवोदित रचनाकारों को लिखने और पढ़ने का मंच मिलेगा। बैठक में कविता नारायण, पुरुषोत्तम सिंह गुड्डू, राजीव कुमार सिंह, डॉ. महेन्द्र प्रियदर्शी, शोभा राय के अलावे बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अकादमी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रो. (डॉ.) दामोदर प्रसाद सिंह, डॉ. दिव्या, डॉ. नंदेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व न्यायाधीश अब्दुल रहीम अंसारी,डॉ. पीआर अकेला, डॉ. महेश राय, रेणु शर्मा, साक्षी गोस्वामी, शोभा राय, डॉ. केके सिन्हा, डॉ. रणविजय कुमार सिंह, विनीता झा, डॉ. पूजा चौधरी, प्रो. मीनाली प्रियदर्शी, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, शिवानी सिंह, अमर कु. झा, विवेका चौधरी, मुकेश रंजन, मुकेश कुमार शर्मा, डॉ. संजय विजित्वर, मेदिनी कुमार मेनन, रवि भूषण वर्मा, इन्दु कौशल, डॉ. प्रियंका सिन्हा, अर्णव शांडिल्य, वैशाली, माही, शौर्य, कविता नारायण, पत्रकार राजीव कु. सिंह, अनुपमा सिंह, वेदवत्स, मोहम्मद मुमताज ने डॉ. शिवबालक राय प्रभाकर को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.