निदेशक के जन्मदिन पर रंगारंग कार्यक्रम बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
निदेशक के जन्मदिन पर रंगारंग कार्यक्रम बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
विशेष कार्यक्रम के तहत स्कूल स्कूल में रंगारंग पर मचाया धमाल
महुआ। रेणु सिंह
स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम पर जब छात्र-छात्राओं और छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी तो उपस्थित लोगों की तालियां गूंज उठी। बच्चों के ने यहां विभिन्न एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।
यह रंगारंग कार्यक्रम जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के संत जॉन्स एकेडमी महुआ के मानपुरा, वैशाली केशोपुर, हाजीपुर हिलालपुर और महुआ मंगरू चौक स्थित संत जॉन्स गर्ल्स प्ले स्कूल पर बच्चों द्वारा पेश किया गया। अवसर था स्कूल के निदेशक जागेश्वर राय के जन्मदिन का।
रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन इंस्टिट्यूशन के निदेशक जागेश्वर राय व आरती राय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर की। इस मौके पर दोनों जगह बारी बारी से उपस्थित श्री राय ने कहा कि गीत संगीत और नृत्य से मन की विकार दूर होती है। उन्होंने यह भी कहा कि मानव जीवन में गीत संगीत और नृत्य ऐसा चीज है जिससे वैमनस्यता दूर होती है और टूटे रिश्तो को मिलाता है। इतना ही नहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैठे व्यक्ति भी सारी चिंताओं को भूलकर उमंग और उत्साह में खो जाता है। आरती राय ने कहा कि संगीत ऐसा चीज है बड़ी से बड़ी बेदनाओं को दूर कर देता है। इस मौके पर उमेश राय, रामप्रवेश राय, रत्नेश कुमार आदि ने भी अपनी बातों को रखा। नृत्य पर छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति सबका दिल जीत लिया।
