April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू नेता जागेश्वर राय की 60वीं जन्मदिन धूमधाम से आयोजित।

जदयू नेता जागेश्वर राय की 60वीं जन्मदिन धूमधाम से आयोजित।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! महुआ, बिहार प्रदेश जदयू महासचिव सह जे आर ए ग्रुप इंस्टिट्यूट के निर्देशक जागेश्वर राय की 60 वी जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ विभिन्न जगहों पर आयोजित की गई। जेआर ए इंस्टिट्यूट के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर अपने निदेशक जागेश्वर राय का जन्मदिन की बधाई दी ।वही महुआ में समाजसेवियों बुद्धिजीवियों एवं व्यापारियों की ओर से शाही दरबार मैरिज हॉल में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी ,राजनीतिज्ञ ,व्यापारी गण उपस्थित थे । बुद्धिजीवियों ने श्री राय को बुके, शॉल देकर जन्मदिन की बधाई दी ।मुख्य कार्यकम मनपूरा, पहाड़पुर स्थित निवास स्थान पर परिजनों द्वारा आयोजित की गई ,जहां पर सगे संबंधी ,रिश्तेदार एवं जदयू से जुड़े प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं का जमावड़ा रहा ।सभी ने खुशी का इजहार करते हुए श्री राय के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.