April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल थाना परिसर में वृहस्पतिवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई .

गोरौल थाना परिसर में वृहस्पतिवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई .

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

वैशाली:बैठक की अध्यक्षता थाना थानाध्यक्ष मनोज ने करते हुए कहा कि यह पर्व त्याग एवं बलिदान का पर्व है इमाम हुसैन की शहादत एक मिशाल है उनके पद चिन्ह पर चलकर ही हम लोगों सही मार्ग पर चल सकतें हैं उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा , इस महापर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाये. उपद्रवी लोगो की सूचना तत्काल प्रशासन को दे. उसपर कानूनी करवाई की जाएगी . यह पर्व सौहार्द भाईचारे का पर्व है . इस पर्व में प्रशासन आप लोगों को सहयोग करेगा आप लोग प्रशासन का सहयोग करें . मौके पर उपस्थित सभी समुदायों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से दूर रहें इस पर्व के साथ साथ सावन भी चल रहा है इसका भी ध्यान रखना है . किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नही देना है और अफवाह फ़ैलाने की सुचना तुरंत प्रशासन को दे . प्रशासन पूरी तरह से आप सबो के बीच मुस्तैद रहेंगी. प्रमुख मुन्ना कुमार ने कहा कि कई वार ऐसा भी समय आया है जब दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम एक साथ ही मनाया गया है . अंचलाधिकारी परमजीत शिरमौर ने कहा कि जो भी लोग तजिया जुलूस निकालेंगे उन्हें हर हाल में लाइसेंस लेना होगा . इसका उलंघन करने वाले पर सख्त करवाई की जायेगी. बैठक में अवर निरीक्षक राजेश कुमार, शिवम कुमारी, पुष्पलता कुमारी,प्रशांत कुमार, के अलावे अजित पांडेय, मुखिया बैद्यनाथ राम,राजेश कुमार, मुन्नी देवी भगवान सिंह, मो इरसाद , मो जमाल, मो वाशिम , मो इस्लाम सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.