April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घर में घुसकर नगदी और गहने चोर ले गए

घर में घुसकर नगदी और गहने चोर ले गए
महुआ, रेणु सिंह
घर में घुसकर नगदी और गहने चोर ले गए। यह घटना बुधवार की रात महुआ नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 03 में घटी। गुरुवार की सुबह जब घरवाले जगे तो सामान बिखरे देख सन्न रह गए।
चोरी उक्त वार्ड अंतर्गत उमेश दास के घर में हुई। बताया जा रहा है कि घर के लोग बाहर सोए हुए थे। इस बीच चोर घर में घुसकर बक्से से 97 हजार नगदी के अलावा एक ब्रीफकेस उठाकर ले गए। ब्रीफकेश में गहने और अन्य सामान थे। भुक्तभोगी के अनुसार वे सेवई बनाने की मशीन खरीदने के लिए उस पैसे को घर में रखे हुए थे। जिसे चोर चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि उमेश दास पति पत्नी बाहर जाकर काम करते हैं। यहां पर उनके पुत्र नीचे मंजिल में आटा चक्की चलाते हैं। वहीं दूसरी मंजिल पर निवास है। जहां सेवई बनाने व मसाला पीसने वाली मशीन आदि खरीदने के लिए रुपए रखे थे। चोरी की सूचना की खबर मिलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भुक्तभोगी द्वारा बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। मेहनत की कमाई चोरी हो जाने से भुक्तभोगी परिवार सदमे में है। नगर परिषद अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने भी बताया कि चोरी की घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.