मणिपुर में हुए विभत्स घटना के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध मार्च
मणिपुर में हुए विभत्स घटना के विरोध में राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध मार्च
समस्तीपुर(जकी अहमद)
मणिपुर में पिछले 4 मई 23 को 3 कुकी समुदाय की महिलाओं को नग्न कर पूरे क्षेत्र में घुमाने और फिर सामूहिक बलात्कार किए जाने के ख़िलाफ़ आज भाकपा माले के राष्ट्र वयापी प्रतिरोध दिवस के तहत ज़िला कार्यालय माल गोदाम चौक से भाकपा माले ने एक प्रतिरोध मार्च निकाला जिसमें इस घटना के ज़िम्मेदार तमाम अपराधियों को अविलम्भ गिरफ्तार किए जाने के साथ-साथ मनी पुर के मुख्यमंत्री एवम केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ज़ोरदार नारे बुलंद करते हुए प्रतिरोच किया,जिसका नेतृत्व भाकपा माले के ज़िला सचिव प्रो.उमेश कुमार,इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. ख़ुर्शीद ख़ैर, खेग्रामस के ज़िला अध्यक्ष उपेंद्र रॉय,खेग्रामस के राज्य कार्य कारनी के सदस्य जीवछ पासवान,ऐपवा की ज़िला ध्यक्ष वंदना सिंह,ज़िला सचिव मनीषा कुमारी,ज़िला सह-सचिव प्रमीला रॉय,आरती देवी,RYA के ज़िला सचिव रौशन यादव,ऐक्टू के ज़िला प्रभारी जयंत कुमार,AISA के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार,किसान महा-सभा के ज़िला सचिव ललन कुमार,के साथ-साथ,सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यालय सचिव अनिल चौधरी,माले ज़िला कमिटी सदस्य राज कुमार चौधरी,आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
