महुआ अस्पताल में 4 दिनों से आउटडोर सेवा बाधित नहीं हो रहा मरीजों का इलाज और बाधित है टीकाकरण
महुआ अस्पताल में 4 दिनों से आउटडोर सेवा बाधित
नहीं हो रहा मरीजों का इलाज और बाधित है टीकाकरण
महुआ। रेणु सिंह
महुआ में आशा द्वारा 4 दिनों से आउटडोर सेवा बाधित किए जाने के कारण दो हजार से अधिक मरीज का इलाज से वंचित हो गए हैं। वह हड़ताल के दौरान यहां अनुमंडल अस्पताल और पीएससी में आउटडोर सेवा नहीं चलने दे रहे हैं। जिसके कारण मरीजों को निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा है। वही टीकाकरण भी बाधित है।
गुरुवार को भी चौथे दिन आशा द्वारा अपने हड़ताल के दौरान दोनों अस्पतालों में आउट डोर सेवा बाधित रखी गई। इसके कारण कई मरीज और उनके परिजन से नोकझोंक हो गई। जिसको लेकर स्थिति अराजक हो गई। हालांकि बुद्धिजीवियों के द्वारा समझाने पर मामला शांत हुआ। आशा द्वारा आउटडोर और टीकाकरण कार्य बाधित किए जाने के कारण आम लोगों को भारी दिक्कते हो रही है। खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरीब मरीजों को तो निजी अस्पताल में अपने रोग का इलाज करा पाना मुश्किल हो गया है। महुआ में एटक के बैनर तले आशा कर्मी अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताली आशा की भीड़ यहां अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी पर हो रही है। वे आउटडोर चालू होने से पहले दोनों अस्पतालों पर पहुंचकर मुख्य दरवाजा को ही जाम कर दे रहे हैं। जिसके कारण डॉक्टर आउटडोर नहीं कर पाते हैं और मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता है। यहां दोनों अस्पतालों में 5 सौ से अधिक मरीज आउटडोर में इस समय इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिन का इलाज बाधित हो रहा है। हड़ताल के दौरान आशा और फैसिलेटर जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं जिनके कारण अस्पताल में अराजक स्थिति बनी रहती है। हालांकि आउटडोर सेवा चल रही है। यहां हड़ताल पर बैठी आशा संघ के प्रखंड अध्यक्ष सरिता देवी, फैसिलिटी के अध्यक्ष शर्मिला कुमारी के अलावा आशा कर्मी पूनम कुमारी, सुनीता कुमारी, अंजू कुमारी, मंजू कुमारी, गायत्री कुमारी, सुंदर कला सिन्हा, सरिता देवी, बबीता कुमारी, इंदु कुमारी, अभिलाषा कुमारी, माला कुमारी, सत्या देवी, किरण कुमारी, सुदामा देवी आदि ने बताया कि वे लोग अपनी मांग पर अडिग हैं। एटक के पिंकी कुमारी ने बताया कि सरकार आशा कर्मियों की मांग पूरी करे। इधर कुरियर कर्मी भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिससे कुरियर सेवाएं बाधित है।
