कुख्यात अपराधी संजीव साह उर्फ बंठा गिरफ्तार, डकैती कांड में था सम्मिलित, 1 लाख रुपया 5 सिक्के भी बरामद
*कुख्यात अपराधी संजीव साह उर्फ बंठा गिरफ्तार, डकैती कांड में था सम्मिलित, 1 लाख रुपया 5 सिक्के भी बरामद*
समस्तीपूर(जकी अहमद)
कुख्यात अपराधियों में शामिल संजीव साह उर्फ बंठा हुआ गिरफ्तार। विगत दिनों नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए धर्मपुर (भोला टॉकीज प्रांगण) स्थित मधुलिका सिंह के घर में हुए डकैती कांड में शामिल संजीव साह उर्फ बंठा एवं संजीव कुमार को किया गया गिरफ्तार। उसके पास से लूटा गया एक लाख रुपया एवं 5 सिक्के भी हुए बरामद। पिछले दिनों नगर थाना के तहत दिनांक 05/06 दिसंबर 2022 की रात्रि में 09 से 10 अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा धर्मपुर वार्ड संख्या 09 भोला टॉकीज के प्रांगण में स्थित मधुलिका सिंह के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के सफल उदभेदन हेतु तत्कालिन पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा इस डकैती की घटना का समीक्षा किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए इस कांड का त्वरित उदभेदन हेतु पूर्व से बने विशेष टीम में अन्य पुलिस पदाधिकारी को जोड़ा गया। आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस डकैती के कांड पूर्व में कांड का सफल उदभेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसकी पुष्टि शुक्रवार को पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता में की। उन्होंने बताया की कांड में शेष बचे अभियुक्त संजीव साह उर्फ बंठा एवं डकैती का सामान (सोना एवं सिक्का) खरीदने वाले संजीव कुमार को किया गया गिरफ्तार, लूटा गया एक लाख रुपया एवं 5 के सिक्के भी बरामद किए गये। एसपी ने बताया की गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों में संजीव साह उर्फ बंठा पिता लाल बहादुर साह साकिन कंग्सा, थाना बेलसंड जिला सीतामढ़ी। संजीव कुमार पिता लालदेव साह साकिन कंग्सा, थाना बेलसंड जिला सीतामढ़ी। थाना कांड संख्या 333 /2023 दिनांक 06 दिसंबर 2022 धारा 395 भा0द0वि0 दर्ज की गई। एस पी ने बताया की छापामारी टीम में पुअनि आनंद शंकर गौरव, नगर थाना, समस्तीपुर, पुअनि राहुल कुमार, डीआईयू शाखा समस्तीपुर, सिपाही संजीव कुमार नगर थाना, सिपाही रंजय कुमार नगर थाना समस्तीपुर, सिप्शी रण विजय कुमार, नगर थाना समस्तीपुर का नाम शामिल है।
