पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव शिक्षकों में मची खलबली
पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव शिक्षकों में मची खलबली
महुआ। रेणु सिंह
महुआ में शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक को पहुंचते ही शिक्षकों में खलबली मच गई। वे शुक्रवार की दोपहर यहां पानापुर स्थित मध्य विद्यालय पहुंचे और स्कूल के क्रियाकलापों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ शिक्षकों की उपस्थिति, शौचालय की स्थिति, साफ सफाई आदि पर विभिन्न जानकारियां ली।
शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक जैसे ही हाजीपुर सदर के उच्चत्तर विद्यालय सेंदुआरी पहुंचे। यह सूचना आग की तरह महुआ के शिक्षकों में फैल गई और उनमें हड़कंप मच गया। यह सूचना पर महुआ के सभी विद्यालयों में शिक्षक अप टू डेट हो गए। शिक्षकों को यह पता हो गया था कि वह जब रोड में प्रवेश किए हैं तो महुआ के विद्यालय का दौरा जरूर करेंगे। इस खबर पर सभी विद्यालयों में शिक्षक अप टू डेट होकर अपनी अपनी कमियां पूरी करने लगे। हालांकि अपर सचिव महुआ प्रखंड की कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय पानापुर का निरीक्षण कर वापस लौट गए। उनके लौटने की जानकारी मिलने के बाद यहां शिक्षकों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षकों की उपस्थिति और पठन-पाठन को सुधारने के लिए अपर सचिव कृत संकल्पित हैं और वे इस पर पूरी सख्ती बरत रहे हैं। इस समय स्कूलों में प्रतिदिन विभिन्न विषय पर निरीक्षण किया जा रहा है।
