पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का ग्राम पंचायत विकास योजना और सरकारी योजनाओं पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया!
पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का ग्राम पंचायत विकास योजना और सरकारी योजनाओं पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया!
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट।
वैशाली:पातेपुर प्रखंड के टेकनारी पंचायत भवन में स्वयंसेवी संस्था समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के द्वारा संचालित परियोजना PCTB के तरफ से पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का ग्राम पंचायत विकास योजना और सरकारी योजनाओं पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया! जिसमे प्रशिक्षक जिला समन्वयक एहसान आलम ने पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार सिंह के अध्यक्षता में विस्तार पूर्वक GPDP पर चर्चा कर सभी को प्रशिक्षित किए! इस बीच मुखिया जी ने अब तक GPDP के तहत किए हुए कार्यों को बताए तथा अगले वित्तीय वर्ष के लिए सभी प्रतिभागियो से आग्रह किए की प्रत्येक ग्राम सभा के बैठक में शामिल होकर गाँव के मुद्दे और खास तौर से बच्चों के मुद्दे को जैसे -विद्यालय की चरदीवारी, विद्यालय में शौचालय, मिट्टी भराई, बच्चों के खेलने के लिए मैदान, खेल सामग्री, आंगनवाड़ी का जीर्णोद्धार जैसे मुद्दे को प्रस्ताव में दे! तत्वपश्चात उमेश कुमार के द्वारा सरकार के तरफ से चलने वाली सरकारी योजनाओं पर जानकारी दी गई, जिसमे मुख्य रूप से बच्चों के लिए परवरिश योजना और स्पोंसरशिप योजना पर प्रकाश डाला गया, जिसमे आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सपना कुमारी ने इसे दिलवाने के लिए सुनिश्चित किए! इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परियोजना के जिला समन्वयक एहसान आलम के अलावा प्रखंड समन्वयक उमेश कुमार, दीपक कुमार, समिति के अध्यक्ष मुखिया दिलीप कुमार, सरपंच सैयद एकबाल,BDC पूनम देवी, ग्रामकचहरी सचिव कुमार गौरव,न्यायमित्र ओमप्रकाश सिंह, ANM नूतन कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका वंदना कुमारी, रिंकू कुमारी, उपसरपंच रेहाना खातून, उप मुखिया मो. फहद के साथ सभी वार्ड सदस्य और जीविका के सदस्य उपस्थित रहे!
