प्रवेशोत्सव अभियान में निकाली साइकिल रैली ।रिपोर्ट। रेणु सिंह
प्रवेशोत्सव अभियान में निकाली साइकिल रैली
महुआ। रेणु सिंह
वर्ग 9 में नामांकन कराने और बाहरी बच्चों को स्कूल से जुड़ने को लेकर शुक्रवार को साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली के द्वारा लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि शिक्षा अनमोल धन है। बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए स्कूल अवश्य भेजें।
यह साइकिल रैली महुआ के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में निकाली गई। प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली छात्र-छात्राओं की यह साइकिल रैली पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे और नारे लगा रहे थे। वह स्कूल से बाहरी बच्चों को पढ़ने लिखने और नामांकन कराने के लिए जागरूक कर रहे थे। खासकर 9वे में नामांकन कराने को लेकर यह जागरूकता रैली क्षेत्र में घूमकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य के साथ शिक्षकों ने भी रैली के साथ घूम कर लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्ग 9 में नामांकन कराने को लेकर विभिन्न तरह से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
